ठंड से कैसे बचाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 15:32

कड़ाके की सर्दी में अपने बेबी को ठंड से कैसे बचाएं, जानिए तरकीब

वयस्कों की तुलना में बच्चों के शरीर से गर्मी भी बहुत जल्द निकल जाती है.
Tips to protect your baby from cold weather: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कहीं-कहीं शीतलहर का भी प्रकोप भी है. सर्दी आते ही कई तरह की दुश्वारियां भी साथ आती है.इनमें बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जैसे ही पारा लुढ़कता है बच्चों का अतिरिक्त ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है. बच्चों के शरीर में फैट उतना विकसित नहीं होता जितना वयस्कों में होता है. इस कारण बच्चों का शरीर ठंड को सहन करने में असमर्थ हो जाता है. वयस्कों की तुलना में बच्चों के शरीर से गर्मी भी बहुत जल्द निकल जाती है. ऐसे में बच्चों को कई लेयर में कपड़े पहनाने की जरूरत पड़ती है.


सर्दी में शिशु को गर्म करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

सर्दी में नियमित रूप से बच्चों को मसाज दें. वैसे तो हमारे देश में सदियों से बच्चों को मालिश की जाती है लेकिन शहरों में ऐसा कम देखा जाता है. सर्दी में शिशुओं को हर हाल में हॉट मालिश करनी चाहिए.
मालिश के लिए सरसों तेल, ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें मिक्स कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नहाने के बाद और सोने से पहले कम से कम दो बार बच्चों को मालिश करें.
नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध सर्वश्रेष्ठ आहार है. यह सर्दी से भी बचाता है. इससे शिशुओं में इम्यूनिटी बढ़ती है. इसलिए मां को सर्दी के मौसम में गर्म सूप, सलाद, हरी सब्जी, बाजरा, मक्का का अधिक सेवन करना चाहिए.
इन सब टिप्स के अलावा बच्चों के आस-पास हाईजीन का भी ख्याल रखना जरूरी है. सर्दी में हर हाल में शिशु को संक्रमण से बचाना होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info